{"_id":"5befe7cebdec2269724a88de","slug":"separatists-strike-in-kashmir-against-the-first-phase-of-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के पहले चरण के खिलाफ कश्मीर में अलगाववादियों की हड़ताल से जन-जीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के पहले चरण के खिलाफ कश्मीर में अलगाववादियों की हड़ताल से जन-जीवन प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के खिलाफ प्रदर्शन के तहत अलगाववादियों द्वारा किए गए हड़ताल के चलते शनिवार को कश्मीर घाटी में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकांश दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। उन्होंने बताया कि सड़क पर सार्वजनिक परिवहन नहीं चले जबकि शहर के कई इलाकों में निजी कारें, कैब और आटो रिक्शा चलते देखे गये।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के अन्य जिला मुख्यालय से भी इसी प्रकार बंद की खबरें मिली हैं। उन्होंने बताया कि घाटी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है।
विज्ञापन
ज्वाइंट रेसिसटेंस लीडरशिप (जेआरएल) के बैनर के तले अलगावादी नेताओं ने ‘चुनावी नाटक’ के खिलाफ लोगों से हड़ताल का आह्वान किया है। जेआरएल में शामिल सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूख और मोहम्मद यासीन मलिक ने आठ चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव में मतदान के दिन घाटी में बंद रखने का आह्वान किया है।