फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   separatists seized congress relief boat

अलगाववादियों ने छीनी कांग्रेसी राहत बोट

Sun, 14 Sep 2014 08:07 PM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
separatists seized congress relief boat

आखिर अलगाववादियों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर ही दिया। कश्मीर में आए सैलाब में फंसे कश्मीरियों और सैलानियों को बचाने के लिए सेना के जवान जी-जान से जुटे हुए हैं। वहीं, अलगाववादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को यूथ कांग्रेस की ओर से पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रही बोट को जेकेएलएफ के समर्थकों ने छीन लिया और उनके साथ बदसलूकी की है।

यह घटना में मायसूमा क्षेत्र में हुई है। इस घटना को जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अंजाम दिया है। जब काग्रेंस के कार्यकर्ता दुबारा अपनी बोट लेने गए तो जेकेएलएफ के लोगों ने गाली गलौज कर भगा दिया।
विज्ञापन


अंबिका सोनी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि शरारती तत्व राहत सामग्री पहुंचाने में बाधा डाल रहे हैं। यह कौम के सच्चे नहीं है।

कल चॉपर पर भी की गई थी पत्थरबाजी

separatists seized congress relief boat

शनिवार को कुछ स्थानों पर शरारती तत्वों ने राहतकर्मियों और राहत अभियान में जुटे हेलीकॉप्टरों पर जबरदस्त पथराव किया। एक हेलीकाप्टर को क्षति पहुंची है।

एक स्थान पर सेना के जवानों द्वारा बचाव में हवाई फायरिंग भी की गई। पर इस सबके बावजूद राहत अभियान रोका नहीं गया है।

सेना मदद के जरिए लोगों के गुस्से को शांत करने में जुटी है जबकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आशंका जताई है कि कुछ लोग इस हालात का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल ये है क्या उमर का इशारा अलगाववादियों की तरफ है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed