{"_id":"59b2cfa34f1c1bfd7f8b52bd","slug":"separatist-leader-can-go-to-delhi-tomorrow-for-enclosure-of-nia-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA मुख्यालय का घेराव और गिरफ्तारियां देने कल दिल्ली रवाना हो सकते हैं अलगाववादी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA मुख्यालय का घेराव और गिरफ्तारियां देने कल दिल्ली रवाना हो सकते हैं अलगाववादी नेता
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
अलगाववादी नेता कल जा सकते दिल्ली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए मुख्यालय दिल्ली का घेराव करने और गिरफ्तारियां देने कश्मीर के अलगाववादी शनिवार को दिल्ली रवाना हो सकते हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक ने भी उन्हें हरी झंडी दिखा दी है। डीजीपी ने कहा, उन्हें दिल्ली जाने देंगे।
विज्ञापन
हुर्रियत (ग) अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (म) अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक की अगवाई वाली ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि शनिवार को वे तीनों दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
अलगाववादियों की ओर से आए इस बयान पर डीजीपी डा. एसपी वैद ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाने दिया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि मीरवाइज और गिलानी अपने घरों में नजरबंद हैं, वैद ने कहा कि उन्हें रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन