{"_id":"59de26d84f1c1bc9678b5361","slug":"separatist-leader-asiya-andrabi-s-picture-seen-on-a-banner-of-beti-bachao-beti-padhao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः महान महिला शख्सियतों की कतार में लगाया अलगाववादी आसिया अंद्राबी की तस्वीर, मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः महान महिला शख्सियतों की कतार में लगाया अलगाववादी आसिया अंद्राबी की तस्वीर, मचा बवाल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी की तस्वीर मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी सहित देश की अन्य अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला शख्सियत के साथ लगाने पर बवाल खड़ा हो गया है। पर्यटन विभाग के एक कार्यक्रम में इंटेग्रेटी चाइल्ड डेवलेपमेंट सर्विस (आईसीडीएस) की ओर से फोटोग्राफी अभियान में लगाए बैनर में अलगाववादी नेता आसिया की तस्वीर लगाई गई है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि आसिया पर देशद्रोह का केस चल रहा है। वह पीएसए के तहत जेल में भी रही है। इस पोस्टर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला शख्सियत के साथ अलगाववादी नेता की तस्वीर लगाने पर जम कर विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि आसिया अंद्राबी घाटी में अक्सर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाई जाती है और वह खुल कर आतंकी हफीज सईद के समर्थन करने के साथ साथ पाकिस्तान का झंडा भी फहराती है।
विज्ञापन