फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   separate paramedical exams for jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में अलग से होंगी पैरा मेडिकल परीक्षाएं

Sun, 24 May 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 24 May 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
separate paramedical exams for jammu kashmir

भौगोलिक स्थिति और मौसम को ध्यान में रखते हुए अगले सेशन से जम्मू और कश्मीर में अलग से डिवीजन स्तर पर पैरा मेडिकल परीक्षाएं आयोजित करवाने की तैयारी की जा रही है। इस मामले को स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह के समक्ष भी रखा गया है। जिस पर शीघ्र मुहर लग सकती है। जेएंडके स्टेट पैरा मेडिकल काउंसिल के अधीन करवाई जाने वाली इन परीक्षाओं में रियासत से हजारों विद्यार्थी बैठते हैं।

विज्ञापन


काउंसिल के उपप्रधान डा. घनश्याम देव गुप्ता के अनुसार परीक्षाओं को डिवीजन स्तर पर करवाने के लिए जल्द एक प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। उम्मीद है कि अगले सेशन से डिवीजन स्तर पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। काउंसिल के अधीन एएमटी/एएनएमटी स्कूल, निजी पैरा मेडिकल संस्थानों से विद्यार्थी विभिन्न पैरा मेडिकल कोर्सों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। पिछले साल सितंबर में बाढ़ के कारण कश्मीर के साथ जम्मू में परीक्षाओं में काफी लेटलतीफी हुई थी।
विज्ञापन


इसमें निर्धारित दो साल के कोर्स को भी तीन से अधिक साल लग रहे थे। इसको लेकर विद्यार्थियों ने आंदोलन भी चलाया था, जिसके बाद परीक्षाओं के साथ नतीजों को समय पर घोषित करने की कवायद तेज की गई है। कश्मीर और जम्मू के मौसम के मुताबिक दोनों जगहों पर एक साथ परीक्षाएं करवाना चुनौती रहता है। जमीनी स्तर पर मौसम को लेकर दोनों डिवीजनों में अलग हालात रहते हैं, जिससे विद्यार्थियों की भी डिवीजन स्तर पर परीक्षाएं करवाने की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 की परीक्षा की तैयारी में जुटे
जम्मू और कश्मीर में आगामी 26 मई से पैरा मेडिकल परीक्षाओं के दूसरे वर्ष के पेपर का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे पेपर की तैयारियों में विद्यार्थी जुटे हैं। जेएंडके स्टेट पैरामेडिकल काउंसिल के परीक्षा कंट्रोलर डा. अमरजीत सिंह भाटिया के दूसरे पेपर के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है। पेपर बी के बाद  जून के शुरू में प्रैक्टीकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और जून के अंत तक परीक्षा नतीजों को घोषित करने की योजना है।

काउंसिल से जारी डेटशीट में दूसरे पेपर में फीमेल मल्टीपर्पज 1-2, एमएमपीएचब्ल्यू 1-2, जनरल नर्सिंग पहला और तीसरा वर्ष, डी. फार्र्मेसी पहला और दूसरा वर्ष, डेंटल हाईजिनस्ट पहला और दूसरा वर्ष, आपरेशन थियेटर टेक्नीशियन पहला और दीसरा वर्ष, फिजियोथैरेपी असिस्टेंट पहला और दूसरा वर्ष, सेनेटेरी इंस्पेक्टर पहला और दूसरा वर्ष और एनेसथीसिया असिस्टेंट पहला और दूसरा वर्ष के पेपर का आयोजन किया जाएगा।


परीक्षाओं के लिए जम्मू संभाग में 32 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं और करीब 12000 हजार विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इनमें 2600 से अधिक फीमेल मल्टीपर्पज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed