फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   senitation

तहसील कार्यालय के निकट गंदगी का आलम

विज्ञापन
senitation
सांबा। कस्बे के पावर हाउस से तहसील कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर गंदगी होने से लोगों में रोष है। लोगों के अनुसार न तो मोहल्ले में कोई डस्टबीन है न ही सफाई कर्मचारी सफाई करते हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुकेश भट्टी ने बताया कि हाईवे से पावर हाउस मार्ग पर गंदगी का आलम है। यह मार्ग तहसील कार्यालय की ओर जाता है। मोहल्ले के अलावा काफी लोग इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले की गलियां नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। सफाई कर्मचारी भी खानापूर्ति कर चले जाते हैं। नालियों में गंदगी भरी पड़ी है। ऐसे में गंदगी की बदबू से लोगों का बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से मोहल्ले में डस्टबीन ही नहीं लगाया गया है। इस कारण लोग मार्ग पर ही गंदगी फेंक देते हैं। ऐसे में बारिश से गंदगी से बदबू होने से कई प्रकार की बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

--------
मोहल्ले में डस्टबीन तो लगाया गया है। लोगों ने उस पर मलबा फेंक दिया है। सफाई कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह सोमवार तक सारा मलबा उठा कर नया डस्टबीन लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन कोहली, अध्यक्ष, नगर काउंसिल, सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed