फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   selling action, shop, gandhi nagar

Jammu News: निगम आयुक्त को दुकान के उद्घाटन का निमंत्रण देना पड़ा महंगा

विज्ञापन
selling action, shop, gandhi nagar
रति शर्मा
विज्ञापन


जम्मू। गांधी नगर में आभूषण की नई दुकान खुलने के साथ सील हो गई। यानी कुछ घंटे की खुशियां दुकान मालिक को नसीब हो पाई।  मामला ऑकाफ मार्केट का है। दुकान मालिक नगर निगम के आयुक्त को दुकान के उद्घाटन का निमंत्रण देने के लिए गया था। आयुक्त ने दुकान का उद्घाटन करने का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया, पर जैसे ही दुकानदार ने बताया कि दुकान गांधी नगर में है तो संदेह होने पर आयुक्त ने दुकान की जांच करवाने के आदेश दे दिए। निगम की जांच में सामने आया कि दुकान आवासीय जगह पर बिना अनुमति बनाई गई है। इसके बाद दुकान को 16 मई को सील कर दिया गया। जब कार्रवाई की गई तब उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा था। हालांकि संबंधित अधिकारी इस बारे में कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है।


कोर्ट तक पहुंचा था मामला, दो बार हो चुकी सील

पता चला है कि दुकान को पहले भी सील किया गया है। इस जगह 2008-09 में व्यावसायिक कार्य शुरू करने की कोशिश की गई थी। तब भी आवासीय इमारत का मसला कोर्ट तक पहुंचा तो मालिक ने कोर्ट और निगम को शपथ पत्र दिया था कि इस जगह को आवास के लिए ही उपयोग करेंगे। इस बीच इमारत को 2011 और 2015 में सील किया गया। यह जगह हाउसिंग कॉलोनी की है। वहीं, एक आला अधिकारी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। कई लोगों के निगम के साथ केस चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed