फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   seez fire,jammu kashmir

सीजफायर में भी घुसपैठ की कोशिशें जारी : डीजीपी

विज्ञापन
seez fire,jammu kashmir
जम्मू। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि सीमा पर संघर्ष विराम के बावजूद पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ और आतंकी गतिविधियाें की कोशिशें जारी हैं। सुरक्षा अमले को लगातार अलर्ट रहते हुए आतंकी नेटवर्क की पहचान कर उसे ध्वस्त करना होगा।
विज्ञापन

जम्मू पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा संबंधी उच्च स्तरीय बैठक में दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को लगातार नाकाम किया जा रहा है। सुरक्षा बलों को आंतरिक और सरहदी सुरक्षा ग्रिड को मजबूत रखते हुए निगरानी का स्तर बढ़ाना होगा। सिंह ने कहा कि आतंकियों के मददगारों की पहचान करनी होगी। देश विरोधी तत्व जहां जिस भी रूप में मौजूद हैं, चिह्नित कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने सुरक्षा एजेंसियों को बेहतर समन्वय से काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

---
ड्रग्स तस्करी रोकने पर जोर
डीजीपी ने कहा कि ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ना होगा। इसके लिए ऐसे तत्वों को दबोचा जाए, जिनके तार ड्रग्स तस्करी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को कामकाज के तरीके में तकनीक के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed