J&K: अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा होगी बड़ी चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। पिछले साल तमाम वादों के बावजूद घाटी में जाने वाले अमरनाथ यात्रियों के वाहनों पर पथराव किया गया और श्रद्धालुओं को पीटा गया।
यही नहीं, घाटी में जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रक चालकों पर भी हमले किए। यही कारण है कि सुरक्षा एजेंसियां इस सोच में हैं कि इस तरह की स्थिति से कैसे निपटा जाए। पिछले साल आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद दो दिन तक यात्रा को रोक दिया गया था।
इसके बाद यात्रा बहाल तो जरूर हुई, लेकिन यात्रा पर इसका निरंतर असर दिखा। यही कारण था कि यात्रा 2 लाख 20 हजार के आंकड़े तक सिमट गई। इस साल बाबा बर्फानी का आकार बड़ा होने की उम्मीद है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
संभावना है कि श्रद्धालु भी भारी संख्या में आएंगे, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती रहेगी। सूत्रों का कहना है कि राज्य पुलिस ने इसके लिए सीआरपीएफ, सेना, एसएसबी सहित अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रणनीति बनाई है। इसके तहत यात्रियों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाएगा।
हालांकि इसमें किस तरह के कदम उठाए जाएंगे, इसको गुप्त रखा जा रहा है। पिछले साल घाटी में 200 से अधिक अमरनाथ यात्रा में शामिल वाहनों को तोड़ा गया था। यही नहीं, जम्मू से घाटी जाने वाले ऑयल टैंकर चालकों पर भी हमले किए गए।
सूत्रों का कहना है कि कुछ ही दिन में डीजीपी यात्रा की सुरक्षा को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियों से बैठक कर इसके इंतजाम की समीक्षा करेंगे।