अमरनाथ यात्रा के दौरान हाइवे की सुरक्षा बनेगी बड़ी चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक के हाईवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। राज्य पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इसके लिए रणनीति तैयार कर रही है। इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है कि किस तरह के कदम उठाए जाए कि यात्रियों और यात्रियों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों को आतंकी हमलों से बचाया जा सके।
सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों ने लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक के हाईवे को लेकर खास रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। ऐसे लोकेशन की सूची तैयार की जा रही है, जहां से आतंकी हमला या फिर कोई अन्य गतिविधियां होने की आशंका है। इन लोकेशन पर क्या कुछ होना चाहिए, इसके लिए गहरा मंथन किया जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो हाईवे पर सुरक्षा कर्मियों की बड़े पैमाने पर यात्रा के दौरान तैनाती करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, पिछले कुछ समय से हाईवे पर आतंकी हमले होते आ रहे हैं। सिर्फ जम्मू संभाग में ही आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं।
हाइवे की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त
ऐसे में आतंक और कश्मीर में हिंसा को मद्देनजर रखते हुए ऐसी तैयारी की जा रही है कि दोनों ही मामलों में यात्रा प्रभावित न हो। पिछले दो साल में उधमपुर के नरसू, कुद, जम्मू के नगरोटा, सांबा और कठुआ जिले में हाईवे पर आतंकी हमले हुए हैं। एक हमला तो अमरनाथ यात्रा में जा रहे सुरक्षा बल के वाहन पर हुआ।
यह हमला नरसू नाले पर हुआ था। हाईवे पर आतंकियों के लिए हमला करना आसान हो जाता है। वहीं कश्मीर में 25 किलोमीटर का स्ट्रेच जो अनंतनाग पांपोर के बीच का है। इस जगह पर हाईवे पर बहुत हमले हुए हैं। यह स्ट्रेच सुरक्षा एजेंसियों की नजर में है।