{"_id":"67f8361ca66b51b48302ec50","slug":"security-tightened-on-srinagar-jammu-national-highway-jammu-news-c-10-jam1003-586429-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा कड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में चल रहे आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन के बीच प्रदेश में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रिय राजमार्ग पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। जम्मू संभाग से घाटी की ओर श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एंट्री पॉइंट कुलगाम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा श्रीनगर शहर तक जाने वाले इस हाईवे पर भी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू संभाग को कश्मीर के साथ जोड़ने वाले नवयुग टनल से निकलते ही जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा हाईवे पर नाके स्थापित किये गए हैं। संदिग्ध वाहनों और लोगों को रोक उनकी तलाशी ली जा रही है। उनके पहचान पत्र भी चेक किए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा कड़ा समन्वय बनाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है।सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए कई स्थानों पर नाके स्थापित किये गए हैं। इसके अलावा कई जगह एमवीसीपी (मोबाइल व्हीकल चेक पॉइंट) भी स्थापित किये गए हैं।