फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security tightened in jammu kashmir on Gilani's death rumor

गिलानी की मौत की अफवाह पर सुरक्षा कड़ी, जगह-जगह सुरक्षाबलों का पहरा

Mon, 17 Feb 2020 11:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 17 Feb 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Security tightened in jammu kashmir on Gilani's death rumor
सैयद अली शाह गिलानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत की अफवाहों पर रविवार को उनके हैदरपोरा स्थित आवास और शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इस बीच चिकित्सकों ने बताया कि उनके सेहत में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि अब भी उनकी छाती में संक्रमण है, लेकिन हालत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


जीएमसी के चेस्ट विभाग के डाक्टर नवीद की सलाह पर वह तरल पदार्थ और दवाइयों पर हैं। रविवार को डाउनटाउन व लाल चौक समेत संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई। लाल चौक इलाके में संडे मार्केट भी नहीं लगने दी गई।
विज्ञापन


जगह-जगह सुरक्षा बलों का पहरा रहा। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यदि कहीं कोई अनहोनी होती है तो उससे निपटने के लिए भी प्लान तैयार कर लिया गया है। कुल मिलाकर स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। ज्ञात हो कि अलगाववादी नेता गिलानी की सेहत के संबंध में अफ वाहों को रोकने के लिए अधिकारियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed