{"_id":"62f0239c3ec9826a051d8722","slug":"security-samba-news-samba-news-jmu265570123","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के लिए जिले में सुरक्षा चाक चौबंद, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस के लिए जिले में सुरक्षा चाक चौबंद, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। लगातार मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिसे लेकर सुरक्षा बल, पुलिस और सेना सतर्क हो गई है। हाईवे के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे इलाकों में 24 घंटे कड़ी सुरक्षा चौकस कर दी है।
जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैद हैं। घगवाल, टपियाल, सांबा, मानसर मोड, सुंब मार्ग, नड, बॉडर्र मार्ग के रख, अंब, टाली, पंगदौर, मावा, मदून, राजपुरा आदि में नाके बढ़ाए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ व सेना ड्रोन से हवाई सुरक्षा पर नजर रख रही है। सांबा में पड़ते नदी-नालों के पास भी चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ाई गई है। जगह-जगह नाकों पर वाहनों की जांच की जा रही है।
-------
पाकिस्तान के दो लांचिग
पैड से घुसपैठ की आशंका
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने सांबा सेक्टर के उस पार दो लांचिंग पैड बनाए हैं, जहां से घुसपैठ की आशंका है। एक लांचिंग पैड बोबिया के सामने सुकमाल और दूसरा रामगढ़ के सामने पाकिस्तानी पोस्ट लहरी कलां में है, जहां आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए बिठाया गया है। इसके मद्देनजर घुसपैठ के पुराने मार्ग बसंतर दरिया, चक फकीरा, रिगाल, बब्बर नाला, बंई नाला पर सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
--------
सुरंगों के पैंतरे में नाकामी के
बाद अब ड्रोन भेजा जा रहा
सांबा सेक्टर ऐसा क्षेत्र है, जहां पाकिस्तान भूमिगत सुरंगें निकालकर घुसपैठ करवाता रहा है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अब तक पाकिस्तान की ओर से खोदी गई छह सुरंगें सामने आ चुकी हैं। इसमें विफल होने के बाद अब ड्रोन की घुसपैठ करवाई जा रही है। ड्रोन की मदद से हथियार और नशीले पदार्थ भारतीय सीमा में गिराए जा रहे हैं। राजपुरा, सांबा के बसंतर दरिया, कूटा के रसाना, घगवाल के नोनाथ क्षेत्र में ड्रोन से कई बार हथियार गिराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।