{"_id":"60e353638ebc3ec20967c42c","slug":"security-samba-news-jmu2388423141","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में ड्रोन जैसी वस्तु दिखने पर पुलिस को करें सूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में ड्रोन जैसी वस्तु दिखने पर पुलिस को करें सूचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जम्मू में एयरबेस पर ड्रोन से किए गए हमले और उसके बाद कालूचक में दिखाई दिए ड्रोन को लेकर सेना, सुरक्षा बल के साथ ही पुलिस ने भी अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने इसमें आमजन को भी शामिल किया है और उन्हें ऐसी कोई भी हरकत से आगाह किया जा रहा है। जो लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है। पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरत रही है। पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है आसमान में ड्रोन जैसी चीज या आसपास भी किसी भी तरह की कोई संदिग्धता दिखाई देती तो तत्काल ही सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया जाए।
इसी संदर्भ में सोमवार को सीमावर्ती गांव बैनगलाड में पुलिस की ओर से पुलिस-पब्लिक बैठक हुई। इसमें स्थानीय लोगों को पेश आ रही समस्याओं को सुना गया। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन पर नजर रखने के बारे में भी जागरूक किया गया।
पुलिस-पब्लिक दरबार में डीएसपी हेडक्वार्टर तिलक राज भारद्वाज व डीएसपी ऑपरेशन गारू राम भारद्वाज मुख्य तौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर पंगदौर की सरपंच रीना चौधरी, सदोह के सरपंच सोमनाथ ने अपनी-अपनी पंचायत की समस्याएं उठाई। सीमावर्ती लोगों को जागरूक भी किया गया व उन्हें ड्रोन व सीमा पर सुरंगें दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखकर शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
------
सीमावर्ती क्षेत्र चचवाल में भी लगाया जा चुका है दरबार
तहसील राजपुरा के सीमावर्ती क्षेत्र चचवाल में पुलिस की ओर से जनता दरबार लगाया जा चुका है। इसमें डीएसपी हेडक्वार्टर तिलक राज भारद्वाज व डीएसपी ऑपरेशन गारू राम भारद्वाज की तरफ से लोगों से अनुरोध किया जा चुका है कि अगर क्षेत्र में ड्रोन जैसी वस्तु दिखती है तो उसके बारे में तत्काल ही पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके। जनता दरबार में सरपंच हरबंस सिंह ने बताया था कि गांव निवासी सुखदेव सिंह ने पाकिस्तान की ओर से आ रही सुरंग की जानकारी भी सुरक्षा एजेंसियां को दी थी।