फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   security review on LOc

खराब हालात के बीच कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख, LOC पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

Wed, 20 Jul 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 20 Jul 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
security review on LOc
कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा के ल‌िए पहुंचे सेना प्रमुख - फोटो : ANI
अलगाववादियों के काला दिवस के बीच बुधवार को घाटी पहुंचे सेना प्रमुख जनरल दलवीर सिंह सुहाग ने कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने घाटी में आंतरिक सुरक्षा के साथ ही एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने जवानों को एलओसी पर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी ताकि आतंकियों की घुसपैठ न होने पाए। उन्होंने भीड़ के उकसावे की लगातार कोशिशों पर भी अधिक संयम बरतने के लिए सेना के जवानों की सराहना की। 
विज्ञापन


श्रीनगर के 15 कोर मुख्यालय पहुंचने पर उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने उन्हें एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया

security review on LOc
अध‌िकार‌ियों से म‌िलते सेना प्रमुख - फोटो : ANI
घाटी में शांति बहाली के लिए सभी सुरक्षा तथा सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही वे कुपवाड़ा डिवीजन तथा अवंतिपोरा के विक्टर फोर्स डिवीजन भी गए।

इस दौरान उन्हें घाटी में अशांति के दौरान लोगों की भीड़ द्वारा पैदा की जा रही परेशानियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई। सैन्य अधिकारियों तथा जवानों के साथ संवाद में उन्होंने एलओसी पर अधिक सतर्कता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के परिणामस्वरूप आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में मिली सफलता की सराहना की। 

सेना प्रमुख ने प्रदर्शन के दौरान आम नागरिकों तथा सुरक्षा बलों के जवान के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अवाम से शांति बहाल रखने तथा सुरक्षा बलों को बेहतर सेवा करने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने अवाम के साथ सेना के सकारात्मक कदमों को जारी रखने को कहा। साथ ही इसके लिए हर संभव सहायता भी मुहैया कराने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed