{"_id":"66494a8e02727c6f1605e494","slug":"security-meeting-jammu-news-c-10-1-jam1005-363199-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में एलओसी से सटे इलाकों में सुरक्षित\n\nमतदान के लिए इंतजाम पुख्ता करें: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में एलओसी से सटे इलाकों में सुरक्षित मतदान के लिए इंतजाम पुख्ता करें: डीजीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा से सटे करनाह का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसीकुपवाड़ा। डीजीपी जम्मू-कश्मीर आरआर स्वैन ने बारामुला व अनंतनाग-राजोरी संसदीय सीट पर खासकर एलओसी से सटे इलाकों में सुरक्षित चुनाव के लिए अफसरों को कड़े सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक ने शनिवार को एडीजीपी विजय कुमार, डीआइजी विवेक गुप्ता और एसएसपी कुपवाड़ा शोभित सक्सेना के साथ कुपवाड़ा जिले के एलओसी से सटे करनाह इलाके का दौरा किया। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को किसी भी संभावित आतंकवादी घटना को रोकने के लिए मौजूदा रणनीतियों का विश्लेषण और पुनर्मूल्यांकन करने का निर्देश दिया।
डीजीपी ने सुचारू और सुरक्षित चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती और रणनीतियों का आकलन किया। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में संभावित चुनौतियों से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। स्वैन ने पुलिस चौकी टीटवाल में तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना।