फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security

राष्ट्रपति के आगमन पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
security
जम्मू। शहर में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर वीरवार सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। सतवारी से लेकर आईआईएम भवन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। खासकर कनाल रोड पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती रही। राष्ट्रपति आईआईएम के कार्यक्रम के बाद राजभवन में रुके हैं। इसके चलते राजभवन सहित पंजतीर्थी को जोड़ने वाले तमाम रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे से पहले ही सतवारी से लेकर आईआईएम तक सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया था। शहर के दोनों एसपी साउथ और नार्थ के नेतृत्व में राष्ट्रपति तकनीकी एयरपोर्ट से आईआईएम तक पहुंचे। इस दौरान यातायात कर्मियों की भी विशेष तैनाती रही। हालांकि राष्ट्रपति तकनीकी एयरपोर्ट से सैन्य छावनी से होते हुए ग्रीन बेल्ट पार्क और इसके बाद से आईआईएम तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed