फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security grid strengthened to prevent terrorist infiltration along LoC

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर आतंकी घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा ग्रिड और हुआ मजबूत

Sat, 11 Dec 2021 01:06 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 01:06 PM IST
सार

नियंत्रण रेखा पर बर्फबारी से पहले आतंकी घुसपैठ की आशंका के चलते सुरक्षा ग्रिड को अत्यधिक बढ़ा दिया गया है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने सेना और पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर सुरक्षा हालात की जानकारी ली। 
 

विज्ञापन
Security grid strengthened to prevent terrorist infiltration along LoC
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

नियंत्रण रेखा पर बर्फबारी से पूर्व आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं को देखते हुए सुरक्षा ग्रिड को अत्यधिक मजबूत किया गया है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पुंछ जिले का दौरा कर संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान कई बैठकों का आयोजन किया गया। डीजीपी के साथ एडीजीपी मुकेश सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेना एंव पुलिस अधिकारियों के साथ साझा बैठक में डीजीपी ने आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। वहीं, घुसपैठ की आशंकाओं को लेकर तैयारी की जानकारी भी ली। डीजीपी दिलबाग सिंह सबसे पहले सुरनकोट के पोठा स्थित रोमियो फोर्स 6 सेक्टर मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सैन्य एंव पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात पर बैठक की। इसके बाद डीजीपी ने सेना के बींबरगली स्थित 120 ब्रिगेड मुख्यालय में ब्रिगेड कमांडर बिग्रेडियर वी के सलाथिया, ब्रिगेडियर मनदीप सिंह, डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्ता समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक में सुरक्षा हालात की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सिलसिलेवार हुई बैठकों में डीजीपी ने नियंत्रण रेखा पर बर्फबारी से पूर्व की सुरक्षा तैयारियाें की समीक्षा की। इस दौरान आतंकियों की घुसपैठ के सबसे ज्यादा प्रयास होते हैं। बैठक में एसएसपी पुंछ डॉ. विनोद कुमार,16 आरआर के कमांडिंग अफसर आशुतोष, 39 आरआर के कमांडिंग अधिकारी अशोक कुमार, 37 आर आर के कमांडिंग अधिकारी अमृत, एएस पी पुंछ लियाकत चौधरी और एसएसपी राजोरी शीमा कस्बा भी शामिल हुईं। 

जम्मू कश्मीर के युवाओं को नशे की गिरफ्त में झोंकने का प्रयास कर रहा पाकिस्तान 
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि स्थानीय युवाओं को पाकिस्तान नशे की गिरफ्त में झोंकने की कोशिश कर रहा है। आतंकियों को फंडिंग करने के लिए पाकिस्तानी एजेंसियां इस पार लगातार नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी कर रही है। इस प्रकार के कई प्रयासों को जम्मू कश्मीर पुलिस ने नाकाम कर दिया।


डीजीपी ने नशीले पदार्थों, हथियारों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुगल रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने अपराधियों और आतंकवादियों और अन्य संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए सभी अधिकारियों से अभियान तेज करने पर जोर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed