{"_id":"6454fa959460d75e460ed879","slug":"security-forces-surrounded-group-terrorists-in-rajouri-five-soldiers-were-martyred-due-to-ied-explosion-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri Encounter: केसर हिल में आतंकियों के ग्रुप को सुरक्षाबलों ने घेरा, आईईडी फटने से पांच जवान हुए शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri Encounter: केसर हिल में आतंकियों के ग्रुप को सुरक्षाबलों ने घेरा, आईईडी फटने से पांच जवान हुए शहीद
Fri, 05 May 2023 06:16 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 05 May 2023 06:16 PM IST
सार
Rajouri Encounter News: राजोरी के कंडी केसरी हिल इलाके में आईईडी धमाके के बाद पूरे इलाके में फिर से बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है। पूरे इलाके में कई अत्याधुनिक उपकरणों से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
राजोरी के कंडी केसरी हिल में ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी के कोटरंका के केसर हिल इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने गए सेना के पांच जवान आईईडी धमाके की चपेट में आने से शहीद हो गए। सुरक्षाबलों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकियों को बड़ा दल छिपा हुआ है। इसके बाद ही तलाशी अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
आईईडी फटने के बाद पूरे इलाके में फिर से बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है। पूरे इलाके में कई अत्याधुनिक उपकरणों से निगरानी की जा रही है।सेना के पास जानकारी थी कि केसरी हिल के इलाके में कुछ आतंकवादी छुपे हैं। इसके बाद सेना के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह सेना के जवान केसरी हिल इलाके मे पहुंचे तो वहां पहले से लगायी गयी आईईडी की चपेट में आ गए। इससे जोरदार धमाका हुआ और सेना के 2 जवान मौके पर ही शहीद हो गए जबकि कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल हेलिकॉप्टर से उधमपुर स्थित सेना के कमांड हॉस्पिटल शिफ्ट किया। जहां तीन जवानों ने दम तोड़ दिया। आईईडी ब्लास्ट के बाद अतिरिक्त जवान मौके पर बुलाए गए हैं।
पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह, एडिशनल डीजीपी मुकेश सिंह, डीआईजी राजोरी-पुंछ हसीब मुगल एसएसपी अमृतपाल सिंह और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के एक बड़े ग्रुप को सेना ने घेरा हुआ है।