फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Security forces' operation to neutralize holed up militants in Poonch

पुंछ: 59 घंटे बाद खत्म हुआ सेना का ऑपरेशन, 4 आतंकी ढेर एक जवान शहीद

Wed, 14 Sep 2016 12:25 AM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ Updated Wed, 14 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Security forces' operation to neutralize holed up militants in Poonch
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : PTI
पुंछ शहर में आतंकी हमले के बाद लगातार तीन दिनों तक ऑपरेशन चला। मिनी सचिवालय की तलाशी के बाद मंगलवार शाम छह बजे सेना ने ऑपरेशन को समाप्त करने की घोषणा की। सेना का ये ऑपरेशन 59 घंटे तक चला।
विज्ञापन


आतंकियों के पास से चार एके-47 रायफल तथा भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश में थे।
विज्ञापन


बता दें कि कि इस हमले में शामिल चारों आतंकियों को मार गिराया गया है। साथ ही एक जवान शहीद हो गया, जबकि सात अन्य घायल हुए। चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईईडी लगाकर तोड़ी दीवार

Security forces' operation to neutralize holed up militants in Poonch
पुंछ में मुठभेड़ जारी - फोटो : Amar Ujala
सोमवार शाम 6:50 बजे मिनी सचिवालय के भीतर से दोबारा फायरिंग शुरू होने के बाद पूरी रात सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई होती रही।

मंगलवार को सुबह सेना और सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया। दोपहर दो बजे तक फायरिंग की जाती रही। इस दौरान कई राकेट लांचर दागे गए ताकि मिनी सचिवालय की दीवार गिर सके और अंदर की स्थिति देखी जा सके।

इसके बाद भी जब दीवार नहीं टूटी तो दो स्थानों पर आईईडी लगाकर दीवार तोड़ी गई। इसके बाद सीढ़ी लगाकर 9 पैरा कमांडो तथा एसओजी के जवान भवन में दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले ऊपरी मंजिल को खंगाला।

एक-एक कर उन्होंने पूरे भवन की तलाशी ली। सेना के 93 बटालियन के कमांडर एएस पिंडारकर ने बताया कि ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया है। चार आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस और सेना का मुख्यालय था आतंकियों के निशाने पर

Security forces' operation to neutralize holed up militants in Poonch
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : Munish Sharma
जिस जगह पर आतंकियों ने हमला किया वहां से पुलिस मुख्यालय मात्र 50 मीटर दूर है। पास में ही पुंछ का हवाई स्ट्रिप है।

इसके साथ ही सेना का 93 ब्रिगेड का मुख्यालय 100 मीटर की दूरी पर है। माना जा रहा है कि आतंकियों का निशाना सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed