{"_id":"5b5b4e914f1c1b27618b72b6","slug":"security-forces-launched-the-cordon-and-search-operation-in-lal-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल चौक में सुरक्षाबलों ने चलाया कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन, श्रीनगर में बढाई गयी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल चौक में सुरक्षाबलों ने चलाया कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन, श्रीनगर में बढाई गयी सुरक्षा व्यवस्था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की ग्रीषमकालीन राजधानी श्रीनगर के दिल कहलाये जाने वाले लाल चौक में सुरक्षाबलों ने चलाया कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन। सूत्रों के अनुसार इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के चलते चलाया गया ऑपरेशन। वहीँ श्रीनगर में पीडीपी की रैली से पूर्व बढाई गयी सुरक्षा व्यवस्था।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के लाल चौक इलाके में शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे अचानक से भारी सुरक्षाबलों की मौजूदगी देख लोग हडबडा गए। एक स्थानीय ने बताया कि अचानक से जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के जवानों ने लाल चौक के घंटा घर से लेकर कुक्कर बाज़ार तक के इलाके को सील कर दिया और इस दौरान वहां दुकानों और इमारतों की तलाशी शुरू की गयी। इतना ही नहीं पैदल चलने वालों की भी तलाशी ली गयी और इस दौरान ट्रैफिक भी रोका गया। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे तक ऑपरेशन जारी रहा और इस दौरान शार्प शूटर भी बिल्डिंग की छतों पर तैनात किये गए थे।
विज्ञापन
बता दें कि यह ऑपरेशन श्रीनगर के बटमालू इलाके में सीआरपीएफ पर अंजाम दिए गए हमले के ठीक तीन दिन बाद चलाया गया। उस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद जबकि दो अन्य घायल हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बाद यह ऑपरेशन चलाया लेकिन एसएसपी श्रीनगर इम्तियाज़ इस्माइल पररे ने अमर उजाला को बताया कि यह एक मौक ड्रिल थी।
विज्ञापन
वहीं हाल ही में बटमालू में हुए हमले और कुछ इनपुट्स के आधार पर श्रीनगर के कई इलाकों में नाके लगाये गए हैं जहाँ मोटरसाइकिल सवारों और गाड़ियों की तलाशी अंजाम दी जा रही है। साथ ही श्रीनगर में दाखिल होने वाली गाड़ियों पर भी पैनी नज़र बनाई गयी है। इस बीच शनिवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर पार्क में स्थापना दिवस पर पीडीपी द्वारा आयोजित होने वाली एक रैली को ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा के पुख्ता इन्तिज़ाम किये गए हैं।