फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces have seized a huge cache of arms and ammunition in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए

Wed, 20 Apr 2022 05:37 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Apr 2022 05:37 PM IST
सार

करनाह तहसील के ताड़ गांव में तलाशी अभियान के दौरान दस पिस्तौल, 17 पिस्तौल मैगजीन, 54 पिस्तौल राउंड और पांच हथगोले समेत भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Security forces have seized a huge cache of arms and ammunition in jammu and kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक गांव से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करनाह तहसील के ताड़ गांव में तलाशी अभियान के दौरान दस पिस्तौल, 17 पिस्तौल मैगजीन, 54 पिस्तौल राउंड और पांच हथगोले समेत भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एक विशेष सूचना मिली कि एलओसी के पार से हथियारों और गोला-बारूद की एक बड़ी खेप की तस्करी की गई है। इस पर कार्रवाई करते हुए करनाह थाना प्रभारी मुदस्सर अहमद और पीएसआई आयुष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और सुरक्षाबलों की एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने मिलकर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान ताड़ गांव के हाजम मोहल्ला के पास से टीम को 10 पिस्तौल, 17 पिस्टल मैगजीन, 54 पिस्टल राउंड और 5 ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। इस तरह पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने समय पर आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed