{"_id":"5b3f092d4f1c1b05278b4cc0","slug":"security-forces-failed-terrorist-incident-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेंढर सेक्टर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, चाईनीज हैंडग्रेनेड सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंढर सेक्टर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, चाईनीज हैंडग्रेनेड सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने मेंढर सेक्टर में आतंकी घटना को किया नाकाम, ध्वस्त किया ठिकाना, भारी गोला बारूद बरामद
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले की मेंढर तहसील में गुरुवार देर रात सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर वहां छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। इसमें एके-56 राइफल सहित पिस्टल और कई चाईनीज हैंडग्रेनेड और टिफिन आईईडी मिले हैं। साथ ही पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद हुई है।
यह गोला-बारूद और हथियार हुए बरामद
बरामद हथियारों में 2 एके 56 राइफलें, एके 56 राइफल की 26 मैगजीनें जिसमें 12 भरी हुई और 14 खाली, एके 56 राइफल की गोलियां 793, तीन पिस्टल जिनमें दो बड़ी एक छोटी, पिस्टल मैगजीन दो, पिस्टल की गोलियां 63, पीका राइफल की गोलियां 46, पीका राइफल की मैगजीन 1, टिफिन आईईडी 11, डेटोनेटर 20, आरपीजी राउंड 3, चाइनीज हैंडग्रेनेड 4, कंपास 1, बयनट बंदूक पर लगने वाला चाकू 1, मैपशीट 1, आई कार्ड 3, कामिन सैट 7, कोड साइन 1, पर्स 1, पाकिस्तानी करंसी के 500 के 17 नोट और 1000 के 8 नोट, फोटोग्राफ 1, सीलिंग कड़ी 2, डायरियां 2, पानी की बोतलें 2 और 2 बैग शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने मिलकर किया ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने मिलकर किया ऑपरेशन
- फोटो : फाइल
आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किए जाने के मामले में मेंढर पुलिस थाने में एफआईआर 99/2018 दर्ज कर धारा 120बी और आरपीसी की धारा 7/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम मेंढर पुलिस, एसओजी और क्षेत्र में तैनात सेना द्वारा तहसील मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित बैरीरख जंगल में एक साझा तालाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान देर रात सुरक्षाबलों ने जंगल के अंदर बने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर उसमें से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।