जम्मू-कश्मीर : एनकाउंटर 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा के त्राल में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई । जिसमें तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों के जवानों ने मार गिराया है। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी मंजूर अहमद शहीद हो गए। खबर ये भी है कि सेना के दो और CRPF का एक जवान भी घायल हुए हैं।
इससे पहले कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। हालांकि घटना स्थल से आतंकी फरार हो गए थे। शहीद पुलिसकर्मी मंजूर अहमद को पुष्पाजंलि अर्पित की गई।
Srinagar: Wreath laying ceremony of Constable Manzoor Ahmed who lost his life in an encounter with terrorists in Tral pic.twitter.com/DSrXJRSwXF
— ANI (@ANI_news) March 5, 2017
#UPDATE Tral(J&K) encounter: A policeman Manzoor Ahmed has lost his life, encounter continues pic.twitter.com/ZDRbY00yqr
— ANI (@ANI_news) March 5, 2017
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों के त्राल में कुछ आतंकियों के होने की खबर मिली थी। जिस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ और सेना ने इलाके को घेर लिया।
इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना और एसओजी के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
J&K: Encounter underway between security forces and terrorists in Tral area of Pulwama district. pic.twitter.com/0EDog3fAnG
— ANI (@ANI_news) March 4, 2017
मुठभेड़ स्थल के पास उपद्रवियों ने शुरू किया पथराव
आतंकी फरार न हो सकें इसके लिए इलाके में थ्री टीयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसके तहत पहला और दूसरी घेर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का है जबकि तीसरा घेरा उपद्रवियों को रोकने के लिए सीआरपीएफ ने तैयार किया है।