{"_id":"5db9dd128ebc3e93a334514d","slug":"securiti-jammu-news-jmu1962084165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी अफवाहों में फंसा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी अफवाहों में फंसा रहा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के साथ बुधवार दूसरे दिन भी अफवाहों में शहरवासी फंसे रहे। दिनभर कई तरह की अफवाहों का दौर रहा। कोई मोबाइल, तो कोई कर्फ्यू लगने की बात कह रहा था। स्कूल कॉलेज के बंद होने की भी चर्चा रही। अलबत्ता शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एडीसी रशपाल सिंह के अनुसार वीरवार को सारी गतिविधियां सामान्य रूप से चलेंगी। जिला प्रशासन की ओर से किसी तरह की कोई पाबंदी या बंद नहीं किया गया है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर वीरवार सुबह रन फार यूनिटी के अलावा अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी।
जम्मू-कश्मीर के वीरवार को केंद्र शासित प्रदेश बनने से पहले बुधवार को कई तरह की अटकलों का बाजार गर्म रहा। हर मुंह से नई बात सुनने को मिली। दिनभर लोग अपनों से संपर्क करके वीरवार को बाजार खुलने या बंद रहने की चर्चाएं करते रहे। स्कूल कॉलेज के खुलने पर भी लोगों में देर रात तक संशय बना रहा। जिला प्रशासन की ओर से कोई भी व्यवस्था एहतियात के तौर पर की जाती है। प्रशासन की ओर से कोई रोक नहीं लगाई गई है। ब्यूरो