फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   section 144 is applicable for second day in katra

वैष्णो देवी: कटड़ा में दूसरे दिन भी लागू रही धारा 144

Thu, 17 Dec 2015 09:40 PM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
section 144 is applicable for second day in katra

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ मजदूरों में वीरवार को भी आक्रोश रहा। हालांकि, धारा 144 लागू होने की वजह से धरना-प्रदर्शन नहीं हुए। श्राइन बोर्ड तथा जिला प्रशासन ने बैठक कर मजदूरों को संतुष्ट करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


आश्वस्त किया कि नए मार्ग पर वाहन चलाने की कोई योजना नहीं है। इस बीच आमरण अनशन पर बैठे जिन पांच मजदूर नेताओं को बुधवार को रियासी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें वीरवार की शाम जीएमसी में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


नेताओं के समर्थन में काफी संख्या में कटड़ा से पहुंचे मजदूरों ने जीएमसी में श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। मजदूर नेताओं से मिलने जुलने के लिए आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए इमरजेंसी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासी विधायक अजय नंदा ने भी मजदूरों का समर्थन करते हुए कहा कि यदि जनता श्राइन बोर्ड के खिलाफ आंदोलन करती है तो उन्हें पूरा समर्थन रहेगा। आक्रोशित मजदूरों को इंतजार है कि उनके नेता अस्पताल से छूटकर आए। आशंका है कि इसके बाद फिर से आंदोलन शुरू हो सकता है। 

लाखों मजदूरों को बेरोजगार कर रहा बोर्ड

section 144 is applicable for second day in katra

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड लाखों मजदूर परिवारों की रोजी-रोटी छीन रहा है। नए ट्रैक पर बैटरी और दूसरे वाहनों को शुरू करके घोड़े, पिट्ठू और पालकी वालों को बेरोजगार करने की साजिशें की जा रही हैं।

पर्यावरण को ताक पर रखकर त्रिकुटा पहाड़ियों को काटा जा रहा है। नए ट्रैक को किसी कीमत पर खोलने नहीं दिया जाएगा। रियासी जिला अस्पताल से रेफर होकर जीएमसी पहुंचे मजदूर नेताओं ने बोर्ड पर कई आरोप लगाए।

इसमें एक भूपेंद्र सिंह को आईसीयू और अन्य चार को इमरजेंसी में इलाज दिया जा रहा है। जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार सभी पांचों मजदूर नेताओं की हालत ठीक है। उन्हें जरूरी इलाज दिया जा रहा है। 

आस्था के नाम पर बोर्ड यात्रियों से लूटखसोट

section 144 is applicable for second day in katra

नई इमरजेंसी के बेड 13 पर भर्ती बड़ी बुद्धल निवासी साईं गान ने कहा कि वह और उनकी पीढ़ियां 45 वर्ष से वैष्णो देवी में पालकी-घोड़ा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आस्था के नाम पर बोर्ड यात्रियों से लूटखसोट कर रहा है।

मजदूरों का हक मारा जा रहा है। बोर्ड ने धोखे से आमरण अनशन पर बैठे मजदूरों को उठाया है। बाण गंगा में दुकान करने वाले सोहन ने बताया कि वह जंतर-मंतर पर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन ने जबरन उन्हें अनशन से उठवा लिया।

बोर्ड नए ट्रैक का निर्माण करके पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। इसी वार्ड में भर्ती लेबर यूनियन कटड़ा के महासचिव शरीफ दीन ने बताया कि वह 1987 से ट्रैक पर घोड़ा चलाने के पेशे से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed