फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Secretariat staff will boycott the Assembly session

विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे सचिवालय कर्मी

Tue, 17 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 17 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Secretariat staff will boycott the Assembly session
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : File Photo
वेतन विसंगतियों और प्रोफेशनल प्रगति मामलों पर सरकार के रुख से नाराज नागरिक सचिवालय कर्मियों ने विधानसभा सत्र के बहिष्कार का एलान किया है। सिविल सेक्रेटेरिएट इंप्लाइज कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में कमेटी सदस्यों ने कहा कि नान गजटेड और चतुर्थ श्रेणी मुलाजिमों के मामलों को लेकर सरकार का रवैया उदासीन है।
विज्ञापन


बावजूद इसके कि वह पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद सहित वर्तमान सरकार के ओहदेदारों से इन मामलों पर चर्चा कर चुके हैं। अब उनके सामने विधानसभा सत्र के बहिष्कार का ही विकल्प बचा है। 
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुलाम रसूल मीर ने कहा कि निचले मुलाजिमों की समस्याओं को लेकर सरकार ढुलमुल रवैया अपना रही है। सरकार के उच्च अधिकारियों से कई दफा आश्वासन मिले हैं लेकिन हकीकत में कोई बदलाव नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में उच्च न्यायालय को एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपकर सामान्य प्रशासन विभाग ने जो स्थिति बयान की है वह मुलाजिमों के लंबित मामलों के प्रति सरकार की उदासीनता को दर्शाती है। जम्मू कश्मीर कैडर के आईएएस सहित केएएस और केपीएस कैडर की समीक्षा के लिए राज्यपाल ने एसएसी की बैठक का आयोजन किया था।


बाकायदा कैडर समीक्षा पर मुहर लगा दी गई, लेकिन नान गजटेड और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कैडर की समीक्षा करना सरकार ने उचित नहीं समझा। ऐसे हालात में सचिवालय कर्मचारियों को अपना संघर्ष तेज करना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार तनातनी का माहौल शांत करने के लिए कुछ उपाय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed