फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Secretariat is under three-tier security system

सचिवालय की थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 07 Nov 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 07 Nov 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
Secretariat is under three-tier security system

 सोमवार को जम्मू में सचिवालय खुल जाएगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सचिवालय के खुलते ही शहर में चहलपहल बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


वाहनों की संख्या में भी इजाफा होगा। इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस ने तगड़े इंतजाम किए हैं। शहर में कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।

सचिवालय के सामने का शालामार और डोगरा हाल को जोड़ने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। अगले छह महीने तक इस रोड पर आवाजाही बंद रहेगी।

पहली बार सचिवालय के बाहरी तरफ भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। सीसीटीवी कैमरों की नजर में सचिवालय पूरी तरह से रहेगा। सचिवालय के भीतर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सचिवालय सुरक्षा के एसएसपी शमशीर हुसैन का कहना है कि सचिवालय के लिए थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था की है। सचिवालय में आर्म्ड पुलिस की तीन कंपनियां, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों की अतिरिक्त तैनाती भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी जम्मू अशकूर वानी का कहना है कि सचिवालय और दरबार मूव के चलते पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कई जगहों पर नाके बढ़ाए गए हैं।

शहर की तमाम पुलिस चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में पीक समय में नफरी के साथ सड़कों पर मौजूद रहेंगे, जो सुरक्षा के साथ यातायात के प्रबंध सरल बनाएंगे।

वहीं एसपी ट्रैफिक मोहन लाल का कहना है कि शहर में यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। वीआईपी मूवमेंट के लिए भी बंदोबस्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed