फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Second weekend weekend lockdown in Jammu, Udhampur and Kathua

जम्मू, उधमपुर और कठुआ में कल से दूसरे चरण का वीकेंड लॉकडाउन

विज्ञापन
Second weekend weekend lockdown in Jammu, Udhampur and Kathua
गांधीनगर में रक्षाबंधन को लेकर खरीदारी करते लोग। अमर उजाला - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू, उधमपुर और कठुआ में आज शाम से दूसरे चरण का वीकेंड लॉकडाउन
विज्ञापन

-त्योहारों से ठीक पहले हो रहे इस लॉकडाउन के कारण आज बाजारों में रहेगी भीड़
-आज शाम फिर से जगह-जगह तारबंदी कर रोक दी जाएगी आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कोरोना से बचाव के लिए जम्मू, उधमपुर, कठुआ और राजोरी में शुक्रवार शाम छह बजे से दूसरे चरण का वीकेंड लॉकडाउन एक बार फिर प्रभावी होगा। 60 घंटे का लॉकडाउन सोमवार सुबह छह बजे खुलेगा। वहीं कठुआ में इसका समय शाम पांच बजे शुरू हो जाएगा। इस सप्ताह शनिवार को बकरीद है और सोमवार को रक्षाबंधन, ऐसे में त्योहारों के ठीक पहले लग रहे लॉकडाउन के चलते वीरवार को खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ जुटी। वहीं शुक्रवार को भी मार्केट में भीड़ रहने की संभावना है।
प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने पर पिछले सप्ताह कई जिलों में वीकेंड लॉकडाउन शुरू किया गया था। कई जिलों में इसे बढ़ाया भी गया। वहीं घाटी में पहले से ही लॉकडाउन चल रहा है। दूसरे सप्ताह भी लॉकडाउन के दौरान जगह-जगह तारबंदी करके आवाजाही को रोका जाएगा। दवा, फल, सब्जी और दुग्ध पदार्थों को छोड़कर अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान व्यक्तियों, वाहनों और अन्य सभी तरह की गैर जरूरी आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। स्वास्थ्य की आपातकालीन गतिविधियों के लिए आवाजाही में छूट दी जाएगी। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को टिकट दिखाकर आगे जाने की अनुमति होगी। इसी तरह रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के स्टाफ को पहचानपत्र दिखाकर जाने दिया जाएगा। सरकारी विभागों के आवश्यक सेवाओं वाले विभागों के कर्मचारियों को भी आवाजाही के लिए पहचानपत्र दिखाने होंगे। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी टैंकरों और जरूरी पदार्थों वाले वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। जिला प्रशासन की ओर से आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए कंट्रोल रूम से लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से वीकेंड लॉकडाउन में सख्ती की जाएगी। इसमें किराना की दुकानों को भी बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

सांबा की चारों तहसील में चार तक लॉकडाउन
सांबा जिले की चारों तहसीलों में चार अगस्त तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं रियासी में इस सप्ताह सिर्फ रविवार को ही बाजार बंद रहेंगे। शनिवार को दुकानें खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed