{"_id":"658898c2257dc6204309e677","slug":"second-vande-bharat-train-will-run-in-katra-jammu-news-c-10-jam1008-268445-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वाराणसी के बाद कटड़ा दूसरा शहर, जहां चलेंगी अब दो वंदे भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वाराणसी के बाद कटड़ा दूसरा शहर, जहां चलेंगी अब दो वंदे भारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वाराणसी के बाद कटड़ा दूसरा शहर होगा, जहां से दो वंदे भारत ट्रेन दौड़ेंगी। इससे कटड़ा से दिल्ली और दिल्ली से कटड़ा तक का 1270 किमी सफर और आसान होगा। दोनों तरफ के सफर को लोग मात्र 16 से घंटे में पूरा कर सकेंगे। 30 दिसंबर को कटड़ा से नई दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन चलेगी। कटड़ा से जाने वाली अन्य ट्रेनों में दस घंटे का समय एक तरफ से लगता है।
नववर्ष से पहले माता वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे का तोहफा मिलेगा। शनिवार 30 दिसंबर को कटड़ा से नई दिल्ली के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को वर्चुअल मोड से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन उधमपुर, मनवाल, जम्मू और कठुआ रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट तक रुकेगी। वर्तमान में चलने वाली ट्रेन जम्मू में ही रुकती है। ऐसे में अब कठुआ, उधमपुर और मनवाल रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उन्हें वंदे भारत में सफर करने के लिए जम्मू या कटड़ा नहीं जाना पड़ेगा।
कटड़ा रेलवे स्टेशन पर 28 दिसंबर को वंदे भारत ट्रेन ट्रैक पर पहुंचेगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कटड़ा से दिल्ली के लिए वंदे भारत का परिचालन लगभग तय है। सुबह 11 बजे ट्रेन कटड़ा से चलेगी। बाद में इसके समय भी संशोधन हो सकता है। वंदे भारत का मनवाल रेलवे स्टेशन पर भी स्टाॅपेज बनाया गया है, ताकि इस छोटे रेलवे स्टेशन पर व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ें। अधिकारी ने कहा पहले दिन ट्रेन का प्रदर्शनी परिचालन होगा। इसमें सफर करने वाले यात्रियों से टिकट लिया जाएगा या नहीं इसका एक-दो दिन में तय होगा।
विज्ञापन
2019 में कटड़ा के लिए चली थी पहली वंदे भारत
नई दिल्ली-कटड़ा के बीच पहली वंदे भारत अक्तूबर 2019 को शुरू हुई थी। 15 से 17 सौ के बीच ट्रेन का किराया है, जो दिल्ली से कटड़ा तक आठ घंटे में पहुंचाती है। नई वंदे भारत का किराया भी 15 से 17 सौ के बीच होगा और आठ घंटे में कटड़ा से दिल्ली पहुंचाएगी।
वाराणसी के बाद कटड़ा देश का दूसरा ऐसा शहर बन गया है जहां दो वंदे भारत ट्रेन चलेंगी। ट्रेन की समय सारिणी से कटड़ा आने वाले यात्रियों के साथ ही रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। पहली जो ट्रेन कटड़ा के लिए चली थी वह भी वाराणसी के साथ ही चली थी। 2019 में जब वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई थी तो उधमपुर और कठुआ रेलवे स्टेशन पर इसके ठहराव की लगातार मांग की जाती थी, जिसे पूरा किया है। इससे न सिर्फ यात्रा, बल्कि व्यापार में भी आसानी प्रदान करेगी। - डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री