{"_id":"5c9a5d61bdec22143b6f0e07","slug":"second-division-national-football-league-started-in-katra-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में चुनावी माहौल के बीच युवाओं में दिखेगा नेशनल फुटबाल लीग का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में चुनावी माहौल के बीच युवाओं में दिखेगा नेशनल फुटबाल लीग का जोश
Wed, 27 Mar 2019 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:01 AM IST
सार
- आज से शुरू होगी सेकेंड डिवीजन नेशनल फुटबाल लीग
- आज से 6 अप्रैल तक कटड़ा में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में चुनावी माहौल के बीच फुटबाल का क्रेज युवाओं में सिर चढ़कर बोलेगा। 27 मार्च से 6 अप्रैल तक धर्म नगरी कटड़ा में सेकेंड डिवीजन नेशनल फुटबाल लीग प्रतियोगिता चलेगी। इसमें देश भर के पांच फुटबाल क्लब भाग ले रहे हैं। आज पहला मुकाबला बेंगलूरू एफसी और लोन स्टार कश्मीर एफसी के बीच खेला जाएगा।
चुनावी हलचल के बीच फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन करने और उसे सफल बनाने के लिए श्राइन बोर्ड ने सारी तैयारियां कर ली हैं। आज से शुरू हो रही प्रतियोगिता में देश के नामी फुटबाल क्लब के धुरंधर खिलाड़ी जलवा बिखेरेंगे।
पांच फुटबाल क्लब में गोवा एफसी, बेंगलूरू एफसी, लोन स्टार कश्मीर एफसी, अहमदाबाद एआरए, हिंदुस्तान एफसी दिल्ली के खिलाड़ी भाग लेंगे। जेएंडके फुटबाल एसोसिएशन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से लीग का आयोजन किया गया है। इसमें कुल चार मैच खेले जाएंगे जो श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कांप्लैक्स कटड़ा में होंगे।