फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Second Day Temperature around 40 degrees in Jammu, Today can be dust storm

जम्मू में दूसरे दिन भी पारा 40 डिग्री, तपिश से नहीं मिली राहत, आज धूल भरी आंधी के आसार

Fri, 10 May 2019 04:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 May 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
Second Day Temperature around 40 degrees in Jammu, Today can be dust storm
- फोटो : अमर उजाला

जम्मू में तपिश से वीरवार दूसरे दिन भी कोई राहत नहीं मिल पाई। शरीर को झुलसा देने वाली भीषण गर्मी के बीच पारा 40 डिग्री के करीब रहा। तपिश के साथ गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। शहर और आसपास के इलाकों में दिन के समय सड़कें सूनी पड़ी हुई हैं। राज्य के सभी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर चल रहा है। इस बीच न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन


जम्मू में वीरवार की सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती चली गई। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। पारे में बढ़ोतरी से स्कूली विद्यार्थियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूल से हांफते हुए बच्चे घरों तक पहुंच रहे हैं। कई स्कूल प्रशासनों की ओर से शुक्रवार से गर्मी की छुट्टियां कर दी गई हैं। गर्मी से बाजार पर असर पड़ा है। लोग जरूरी कार्यों के लिए शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें छातों का सहारा लेने के साथ मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों को ढंककर बाहर निकला जा रहा है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री चढ़कर 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन का पारा सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देशभर में वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे अधिकांश यात्री रात्रि में ही पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज धूल भरी आंधी के आसार
मौसम विभाग श्रीनगर ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई हिस्सों में बादलों के गरजने के साथ बारिश होने के आसार हैं। आगामी दिनों में 13-14 मई को भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इसमें कश्मीर अधिक प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed