फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   second batch of amarnath pilgrims moved

13,209 श्रद्धालु बने दूसरे जत्थे का हिस्सा

Fri, 03 Jul 2015 10:40 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 03 Jul 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
second batch of amarnath pilgrims moved

वार्षिक पवित्र अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। यात्रा में बढ़-चढ़ कर बाबा के भक्त पावन हिम शिवलिंग के साक्षात दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन 9920 श्रद्धाधालुओं ने पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। देश भर की कठिन यात्राओं में गिने जाने वाली बाबा बर्फानी की श्री अमरनाथ जी यात्रा पर आने वाले भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और उनके मन में एक ही इच्छा है, वह है बाबा बर्फानी के साक्षात दर्शन करने की।

विज्ञापन


इसके चलते हजारों की संख्या में भक्त पहलगाम और बालटाल में स्थित आधार शिविरों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को बाबा बर्फानी के दर्शनों पर जाने वाला दूसरा जत्था  पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। दूसरे जत्थे में कुल 13209 श्रद्धालु शामिल रहे। पहलगाम के नुनवन आधार शिविर से पैदल यात्रा करने वाले कुल 5198 श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए जिनमें 4279 पुरुष, 774 महिलाएं और 145 साधू थे जबकि चॉपर सुविधा से कु ल 401 श्रद्धालु  पवित्र गुफा की ओर बढे़।
विज्ञापन


बालटाल आधार शिविर से पवित्र गुफा की ओर पैदल यात्रा पर जाने वालों की संख्या 6204 थी जिनमें 4879 पुरुष, 1221 महिलाएं, 64 बच्चे और 40 साधू थे जबकि 1406 श्रद्धालु चॉपर सेवा के जरिये पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। गौरतलब है कि शुक्रवार को दूसरे दिन 9920 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन किए और दो दिनों के भीतर पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों का आंकड़ा 18321 पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed