{"_id":"6f8f59c011ac8f09ea8462239eade8a1","slug":"season-s-first-snowfall-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने फिर बदला मिजाज, श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने फिर बदला मिजाज, श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत का मौसम इन दिनों लगातार बदल रहा है। वीरवार को जम्मू व कश्मीर संभाग में बर्फबारी व बारिश हुई। इससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम के बदलते मिजाज में वीरवार की सुबह श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। करीब एक घंटे तक बर्फ पड़ने के बाद बारिश भी हुई। दोपहर को धूप खिल गई। इसके बाद श्रीनगर सहित इसके आसपास क्षेत्रों में जबरदस्त शीतलहर का प्रकोप बना रहा।
विज्ञापन
वहीं, कश्मीर संभाग के पर्यटन स्थल गुलमर्ग व सोनमर्ग के उच्च पर्वतीय इलाकों में भी बर्फ गिरने की खबर है। काजीगुंड में दो सेमी, पहलगाम में 9 सेमी बर्फबारी हुई। कोकरनाग में बारिश व बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के पर्यटन स्थल पत्नीटाप, नत्थाटाप में हल्की बर्फ गिरने से क्षेत्र में जबरदस्त शीत लहर है।
विज्ञापन
उधमपुर जिले के शिवगढ़धार, सियोजधार, जुगधार में हल्का हिमपात हुआ। इसके अलावा जवाहर टनल, बनिहाल व बटोत में बर्फबारी व बारिश हुई। भद्रवाह के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र कैलाश के अलावा किश्तवाड़ में भी बारिश व हिमपात का सिलसिला दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन
जबकि कठुआ जिले के मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी व ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र बिलावर के देरी गला, चोचरगला, सेरी गला व कोमलू गला में बर्फबारी हुई। राजोरी जिले में कुल मिलाकर मौसम सूखा रहा। दूसरी ओर, कारगिल व लेह का तापमान का पारा माइनस में जारी है। श्रीनगर में भी तापमान माइनस में दर्ज हुआ।
कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 13.7 डिग्री, लेह में माइनस 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। श्रीनगर में न्यूनतम माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा।