फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Searching operation in samba

Jammu News: सांबा के चलेआरी क्षेत्र में सुरंगों की तलाश में चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
Searching operation in samba
पाकिस्तान की ओर से सुरंगों के माध्यम से घुसपैठ कराने के मिल रहे इनपुट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में रविवार को सुरक्षा बलों ने सुरंगों की तलाश में अभियान चलाया। ऐसी अफवाह आई थी कि चलेआरी क्षेत्र की भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट सुरक्षा बलों को सुरंग मिली है। इसे लेकर क्षेत्र में काम कर रहीं सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। लोग सीमावर्ती क्षेत्रों से जानकारी लेने लगे। बाद में पता चला कि बीएसएफ ने सुरंगों की तलाश में अभियान चलाया है। वह एक रूटीन अभियान था।
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे इनपुट आ रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना एक बार फिर से सुरंग के माध्यम से घुसपैठ करवाने के प्रयास में है। इसे लेकर सुरक्षा बल काफी सतर्क हो गए हैं। गत दिवस फूलपुर में सेना ने एंटी टनल अभियान चलाया गया था, जिसमें सेना के जवानों ने एक एंटी टैंक बारूदी सुरंग खोज निकाली थी। रक्षा सूत्रों के अनुसार गत दो दिनों से चंडीगढ़ की सुरक्षा एजेंसी डीआरडीए की टीम भी सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर रही है। वह सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों द्वारा बनाई गईं पुरानी सुरंगों की जांच कर रही है। टीम के सदस्यों ने खोड़ा व चक सद्दा में बीएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

---
इस इलाके में दो बार मिल चुकी है सुरंग
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में चलेआरी गांव के निकट से एक सुरंग मिली थी जो भारतीय सीमा के पांच सौ मीटर अंदर तक आई थी। इसकी गहराई 25 फुट और गोलाई करीब पांच फुट थी। इसमें आक्सीजन का पाइप भी था। उसके बाद साल 2022 में भी इसी क्षेत्र के रिगाल में एक सुरंग मिली थी। यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है। कई बार इसी क्षेत्र से घुसपैठ के प्रयास हो चुके हैं। पाकिस्तान की ओर से इसी क्षेत्र से ड्रोन की भी घुसपैठ करवाई जाती रही है। चलेआरी व बबर नाले से हथियार भी बरामद किए जा चुुुके हैं, जो ड्रोन द्वारा गिराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed