{"_id":"5ebeccc38ebc3e905b577a7d","slug":"search-samba-news-jmu209996823","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती क्षेत्र में सेना और एसओजी ने चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती क्षेत्र में सेना और एसओजी ने चलाया सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना और पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। बंई नाले के आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से खंगाला गया।
रक्षा सूत्रों के अनुसार कि शुक्रवार सुबह से ही सेना और एसओजी के जवान राजपुरा तहसील के मलानी, चक दुल्मा के साथ-साथ लगने वाले क्षेत्रों में तलाशी अभियान में जुटे दिखे। बंई नाले के दोनों ओर का इलाका खंगाला गया। दोपहर तक चले अभियान में बलों को कुछ सफलता नहीं मिली। सूत्रों के अनुसार पहले से ही इस क्षेत्र से इनपुट मिले थे कि कुछ ओजीडब्ल्यू घुसपैठियों की मदद कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रबंध करते हैं। ऐसे में सेना व पुलिस के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में बहने वाले नदी नालों के आसपास लोगों पर नजर रखने के लिए ही तलाशी अभियान को अंजाम दिया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह रूटीन अभियान है।
बईं नाले से कई बार हो चुकी घुसपैठ
सनद रहे कि बंई नाले से कई बार घुसपैठ हो चुकी है। रक्षा सूत्रों के अनुसार बंई नाले के उस पार पाकिस्तान की सुकमाल पोस्ट है। जिसे आतंकवादियों के लिए लांचिंग पैड के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पीओके से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें सीधा लांचिंग पैड पर लाया जाता है। पाकिस्तानी सेना के जवानों के साथ आतंकियों को सीमा की निगरानी कराई जाती है और मौका मिलने पर उन्हें भारतीय सीमा में धकेल दिया जाता है। इसी क्षेत्र से कई बार घुसपैठ के प्रयास को सुरक्षा बलों ने विफल भी किया है।