{"_id":"593194654f1c1b2a54bdb313","slug":"search-operatioon-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में आतंकियों के घुसपैठ की आशंका, ऑपरेशन में लगाए गए पैरा कमांडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में आतंकियों के घुसपैठ की आशंका, ऑपरेशन में लगाए गए पैरा कमांडो
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Fri, 02 Jun 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर सहित दो स्थानों से पांच-छह आतंकियों के घुसपैठ की आशंका पर सेना ने सर्च आपरेशन चलाया। इसमें पैरा कमांडो भी लगाए गए। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है, ताकि घुसपैठ करने वाले बच न निकलें।
केरन सेक्टर के सिराज पोस्ट से 5-6 आतंकियों के दल के घुसपैठ की सूचना पर सेना तथा बीएसएफ ने तीन बहक इलाके में शुक्रवार को सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों की ओर से हवा में चेतावनी फायर भी किए गए, लेकिन किसी प्रकार की जवाबी कार्रवाई नहीं हुई। आतंकियों को दबोचने के लिए तगड़ी घेराबंदी की गई है।
इसके अलावा सेना की ओर से गुड्डाजी कालारूस इलाके में भी सर्च आपरेशन चलाया गया। इलाके में छिपे आतंकियों का पता लगाने के लिए पैरा कमांडो भी लगाए गए।
इसी तरह का सर्च आपरेशन मचैल सेक्टर के सोनापंडी इलाके में भी चलाया गया। इनपुट है कि केरन के अलावा दो स्थानों से आतंकियों ने घुसपैठ की है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए वीरवार से ही सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है, हालांकि अब तक इसमें सफलता नहीं मिली है।