{"_id":"62a23b0682dcb05cfa758238","slug":"search-operation-reasi-news-jmu261588942","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब दरिया में नहाने गए दो किशोर हुए लापता, शाम तक नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनाब दरिया में नहाने गए दो किशोर हुए लापता, शाम तक नहीं चला पता
विज्ञापन
दरिया चिनाब किनारे चला तलाशी अभियान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिले के पनासा क्षेत्र से गुजर रहे दरिया चिनाब में वीरवार को नहाने गए दो किशोर लापता हो गए हैं। इन्हें खोजने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, सेना और एसडीआरएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला है।
किशोरों की तलाश करने के लिए राफ्टिंग टीम भी पहुंची। बताया जाता है कि वीरवार दोपहर को गणेश कुमार पुत्र बोध राज और सौरव कुमार पुत्र कुलदीप राज निवासी पनासा वार्ड 1 पंचायत सीला चिनाब दरिया में नहाने गए। उनको कुछ लोगों ने दरिया की तरफ जाते देखा। काफी देर तक जब वे वापस नहीं आए तो उनके परिजनों को चिंता हुई। दोनों किशोरों को खोजते हुए जब परिवार के सदस्य कुछ लोगों के साथ दरिया पर पहुंचे तो मौके पर उन्हें दोनों किशोरों के कपड़े व मोबाइल दरिया किनारे पर बरामद हुए।
इससे उन्हें शक हुआ कि उनके बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर तहसीलदार मुंशी राम और एसएचओ सुनील शर्मा एसडीआरएफ की टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों किशोरों को ढूंढने का भरसक प्रयास किया गया। लेकिन, शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
दोनों किशोरों के परिजन भी दरिया किनारे उनकी तलाश में जुटे रहे। एसडीआरएफ की एक टीम राफ्टिंग टीम के साथ डेरा बाबा क्षेत्र तक गई। अंधेरा होने के बाद तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। दोनों के परिजन उनकी सकुशलता की प्रार्थना करते रहे। लापता गणेश कुमार बीए का छात्र है, जबकि सौरव कुमार 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है।

णेश कुमार।- फोटो : REASI

सौरव कुमार।- फोटो : REASI