{"_id":"669870c99499f6a96d0a9214","slug":"search-operation-jammu-news-c-10-jam1008-402162-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नगरोटा में संदिग्ध की तलाश में पांच घंटे चला सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नगरोटा में संदिग्ध की तलाश में पांच घंटे चला सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
नगरोटा में संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस खौजी कुत्तों के साथ सर्च करती: स्रोत संवाद
जम्मू। एक महिला ने बुधवार सुबह अपने घर के बाहर संदिग्ध देखने का दावा किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीमों ने टीआरपी सैन्य कैंप समेत आसपास के तमाम इलाकों को सुबह 6 से 11 बजे तक खंगाला। खोजी कुत्तों की मदद भी ली गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने महिला के बयान भी दर्ज किए हैं।
जानकारी के अनुसार टीआरपी कैंप के नजदीक रहने वाली महिला बबली देवी ने बताया कि बुधवार सुबह 5.15 बजे उसके घर का दरवाजा खटखटाया गया। जब उसने दरवाजा खोला तो देखा कि सामने एक लंबी दाढ़ी, खाकी रंग की कमीज पहना शख्स खड़ा था। इससे पहले कि कोई बात होती, मैंने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद अपने भाई को फोन कर बताया कि कोई शख्स घर के बाहर खड़ा है। महिला के भाई ने नगरोटा पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। इसके बाद एसएचओ राजेश्वर सिंह और डीएसपी आकाश कोहली के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह 6 से 11 बजे तक पुलिस ने पूरे इलाके को खंगाला, लेकिन मिला कुछ नहीं।
बता दें कि जिस जगह महिला ने संदिग्ध को देखा। उसके आसपास सैन्य कैंप है। इसी को ध्यान में रखकर पुलिस ने घंटों सर्च आपरेशन चलाकर स्थानीय लोगाें से पूछताछ की। पुलिस टीम के साथ खोजी कुत्ते भी थे। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले अखनूर में भी ऐसा ही सर्च आपरेशन चलाया गया। वहां भी संदिग्ध देखे गए थे। कठुआ में आतंकी हमला होने के बाद से लगातार जगह-जगह संदिग्ध देखे जाने की सूचनाएं आ रही हैं।