{"_id":"628bf47059098b079e44ad40","slug":"search-operation-jammu-city-news-jmu2604280199","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीआरएफ की धमकी के बीच ने सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला पुराना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीआरएफ की धमकी के बीच ने सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला पुराना शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्रीअमरनाथ यात्रा को बाधित करने की टीआरएफ की धमकी के बीच सोमवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों की ओर से पुराने शहर में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। शहर के चप्पे-चप्पे को को खंगाला गया। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली और एसपी नार्थ कुलवीर हांडा की मौजदूगी में अधिकारियों ने पैदल मार्च किया। करीब एक दर्जन स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। इसके साथ ही होटल मालिकों से हर आने जाने वाले व्यक्ति की जानकारी रखने के निर्देश दिए गए।
सूत्रों के अनुसार शहर में श्रीअमरनाथ यात्रा को लेकर लगातार मिल रही धमकियों के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्त करने के लिए पुलिस अभ्यास कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसे रूटीन चेकिंग बताया है। सोमवार को पुराने शहर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई।
पुलिस कर्मियों और सुरक्षाबलों ने एसएसपी और एसपी की उपस्थिति में पुराने शहर के चप्पे-चप्पे को खंगाला है। इसके साथ ही दर्जनभर स्थानों पर नाके लगा कर वाहनों की भी गहन जांच की गई। पुलिस की ओर से शहर के तमाम होटल मालिकों को हर आनेजाने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी रखने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया। वहीं, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि श्रीअमरनाथ यात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए अभ्यास किया जा रहा है। तमाम एसएचओ और चौकी अफसरों को सतर्क रहने और निजी तौर पर गश्त के लिए कहा गया है। श्रीअमरनाथ यात्रा को लेकर तमाम सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।