{"_id":"58adb0224f1c1b3d32b23a0e","slug":"search-operation-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के कुलगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान पथराव, फरार हुए आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के कुलगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान पथराव, फरार हुए आतंकी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 22 Feb 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों को बचाने के लिए घाटी में फिर पथराव किया गया। कुलगाम के तारीगाम इलाके में घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चला रहे सुरक्षा बलों पर अचानक पत्थरबाजों ने धावा बोल दिया। सुरक्षा बलों को पत्थरबाजों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। सूचना के मुताबिक जिस जगह आतंकियों के छिपे होने की खबर थी, वहां सुरक्षा बलाें के पहुंचने तक आतंकी फरार हो चुके थे। आखिरकार सुरक्षा बलाें को आतंकियों के लिए लगाया गया कॉर्डन हटाना पड़ा।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के तारीगाम में सुबह 9.30 बजे सुरक्षा बलाें ने घेराबंदी की। स्थानीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (पीएचसी) में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट था, जिसे गंभीरता से लेते हुए पीएचसी को घेर लिया गया। सुरक्षा बलों का घेरा कड़ा हो ही रही था कि आसपास के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे आतंकियों को चिन्हित नहीं किया जा सका, हालांकि पुलिस ने आतंकियों के फरार होने की बात से इनकार किया है।
एसपी श्रीधर पाटिल अमर उजाला से कहा कि उन्हे आतंकी के होने के इनपुट मिले थे। चार घंटे सर्च ऑपरेशन चलाने पर भी कुछ नहीं मिल पाया। पथराव की घटना पर उन्होंने कहा कि समय रहते पत्थरबाजों को खदेड़ दिया गया। एसपी के अनुसार जिले में पहले 26 स्थानीय आतंकी थे, जिनमें से 20 रह गए हैं।
विज्ञापन
आतंक रोधी अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान स्थानीय लोगाें द्वारा पथराव की घटनाएं सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बन गईं हैं।