फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search operation continues in baramulla of south kashmir

बारामूला में सेना का सर्च ऑपरेशन,आतंकी ठिकानों की गहन तलाशी जारी

Fri, 21 Oct 2016 12:41 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 21 Oct 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
Search operation continues in baramulla of south kashmir
Indian Army - फोटो : File Photo

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सेना के जवानों का गहन तलाशी अभियान लगातार जारी है । इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवानों ने लगातार कई आतंकी ठिकानों पर छापेमारी की है। शुक्रवार को भी सेना ने बारामूला में एक आतंकी ठिकाने पर छापेमारी की है । आतंकियों के ड्रैगन कनेक्शन उजागर होने के बाद सेना और सुरक्षा बलों ने पूरे कश्मीर में त्रिस्तरीय आपरेशन शुरू किया है। 

विज्ञापन


इसके तहत एलओसी और बार्डर पर सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने के साथ ही घाटी में छिपे आतंकियों और उनके संरक्षकों की तलाश तेज कर दी गई है।त्रिस्तरीय अभियान में घुसपैठ को विफल करना भी शामिल है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि घुसपैठ में सफल रहे आतंकी चीनी हथियारों की बड़ी खेप लेकर आए हैं।
विज्ञापन


1990 के बाद उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में सेना और सुरक्षा बलों का यह सबसे बड़ा सर्च आपरेशन है। संवेदनशील इलाकों के हर घर को खंगाला जा रहा है। दीपावली पर बड़े हमले के इनपुट मिलने के चलते यह आपरेशन शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी ठिकानों से चीनी सामान हुए थे बरामद

Search operation continues in baramulla of south kashmir
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

जानकारी के मुताबिक सेना को पिछले दिनों आतंकी ठिकानों पर छापेमारी के दौरान चीन में बने हथियार और झंडे बरामद हुए थे । इसके अलावा भारतीय सीमा पर भी पिछले दिनों सीजफायर उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान की ओर से चीन के बने मोर्टार दागे गए हैं । पाकिस्तान की ओर से दागे गए ये मोर्टार चीन में बने होने की बात सामने आई है । 

पिछले दिनों सुरक्षा बलों ने बारामुला में छापा मारकर आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया था । सेना नें यहां से भारी मात्रा में गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद किये गए थे । तलाशी के दौरान सेना को इस जगह से चीनी झंडे भी बरामद हुए थे। 

सेना ने इस दौरान संवेदनशील इलाकों काजी हमाम, गनेई हमाम, तवीदगंज, जामिया सहित अन्य मोहल्लों में 12 घंटे के सर्च आपरेशन के दौरान 700 घरों की तलाशी ली थी। सेना ने  इस दौरान भारी मात्रा में पेट्रोल बम, चीनी और पाकिस्तानी झंडे, लश्कर और जैश के लेटर पैड, अवैध मोबाइल फोन तथा देश विरोधी प्रचार सामग्री जब्त किया था । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed