बारामूला में सेना का सर्च ऑपरेशन,आतंकी ठिकानों की गहन तलाशी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सेना के जवानों का गहन तलाशी अभियान लगातार जारी है । इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवानों ने लगातार कई आतंकी ठिकानों पर छापेमारी की है। शुक्रवार को भी सेना ने बारामूला में एक आतंकी ठिकाने पर छापेमारी की है । आतंकियों के ड्रैगन कनेक्शन उजागर होने के बाद सेना और सुरक्षा बलों ने पूरे कश्मीर में त्रिस्तरीय आपरेशन शुरू किया है।
इसके तहत एलओसी और बार्डर पर सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने के साथ ही घाटी में छिपे आतंकियों और उनके संरक्षकों की तलाश तेज कर दी गई है।त्रिस्तरीय अभियान में घुसपैठ को विफल करना भी शामिल है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि घुसपैठ में सफल रहे आतंकी चीनी हथियारों की बड़ी खेप लेकर आए हैं।
1990 के बाद उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में सेना और सुरक्षा बलों का यह सबसे बड़ा सर्च आपरेशन है। संवेदनशील इलाकों के हर घर को खंगाला जा रहा है। दीपावली पर बड़े हमले के इनपुट मिलने के चलते यह आपरेशन शुरू किया गया है।
आतंकी ठिकानों से चीनी सामान हुए थे बरामद
जानकारी के मुताबिक सेना को पिछले दिनों आतंकी ठिकानों पर छापेमारी के दौरान चीन में बने हथियार और झंडे बरामद हुए थे । इसके अलावा भारतीय सीमा पर भी पिछले दिनों सीजफायर उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान की ओर से चीन के बने मोर्टार दागे गए हैं । पाकिस्तान की ओर से दागे गए ये मोर्टार चीन में बने होने की बात सामने आई है ।
पिछले दिनों सुरक्षा बलों ने बारामुला में छापा मारकर आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया था । सेना नें यहां से भारी मात्रा में गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद किये गए थे । तलाशी के दौरान सेना को इस जगह से चीनी झंडे भी बरामद हुए थे।
सेना ने इस दौरान संवेदनशील इलाकों काजी हमाम, गनेई हमाम, तवीदगंज, जामिया सहित अन्य मोहल्लों में 12 घंटे के सर्च आपरेशन के दौरान 700 घरों की तलाशी ली थी। सेना ने इस दौरान भारी मात्रा में पेट्रोल बम, चीनी और पाकिस्तानी झंडे, लश्कर और जैश के लेटर पैड, अवैध मोबाइल फोन तथा देश विरोधी प्रचार सामग्री जब्त किया था ।