{"_id":"6699af26c131c62c96038d14","slug":"search-operation-by-police-samba-news-c-289-1-sjam1009-103070-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ रहे आतंकी हमले, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ रहे आतंकी हमले, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Fri, 19 Jul 2024 05:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट संदिग्ध क्षेत्रों में चलाया तलाशी अभियान, नहीं मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ रहे आतंकवादी हमलों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सेना के जवान सीमावर्ती क्षेत्रों को खंगाल रहे हैं।
रक्षा सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों के सेडा सोहल, बिलावर व डोडा में किए गए हमलों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-पाक सीमा के निकट संदिग्ध क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया है।
सूत्रों के अनुसार सीमावर्ती गांव सुचेतपुर कुलियां की सीमा की संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह से खंगाला गया। सुबह से शुरू किए अभियान को शाम तक जारी रखा गया।
विज्ञापन
हालांकि सुरक्षा बलों को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार कि यह क्षेत्र अति संवेदनशील है। बीएसएफ के
उच्च अधिकारी भी अभियान में शामिल रहे।
पुलिस के आला अधिकारियों का कहना था कि ताजा घुसपैठ हुई है, जिस पर बीएसएफ की ओर से अब सीमावर्ती क्षेत्रों को पूरी तरह से खंगालने का काम शुरू कर दिया है।
गांव रीगाल और मावा में जवानों ने चलाया एंटी टनल अभियान
सांबा। जिला पुलिस व एसओजी की ओर से सीमावर्ती गांव रीगाल, मावा में एंटी टनल अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ होने को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस व सेना भी अलर्ट पर है।
सूत्रों के अनुसार रिगाल क्षेत्र की भारत पाक सीमा में दो वर्ष पूर्व एक टनल मिली थी। बन टाल प्लॉजा पर हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के इसी क्षेत्र से घुसपैठ की आशंका जताई गई थी। एक बार फिर से सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि कहीं पुरानी सुरंगों को ही एक्टिवेट ना किया गया हो जिस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां, सुरक्षा बल,सेना व पुलिस की इसी क्षेत्र पर नजर है। वीरवार शाम को पुलिस ने पूरे क्षेत्र को खंगाला वहीं सरकंडों को भी जांचा गया।
एसओजी की ऑपरेशन एसपी गारू राम की देखरेख में तलाशी अभियान चलाया गया। संवाद