फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search operation after terrorist attack on LoG camp in Shopian

Terrorist Attack: अनंतनाग में एसओजी कैप पर आतंकी हमला, शोपियां में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़

Mon, 05 Sep 2022 10:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 05 Sep 2022 10:01 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शोपियां जिले के बसकुचन इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उधर, दहशतगर्दों ने शाम को एसओजी कैंप पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Search operation after terrorist attack on LoG camp in Shopian
सुरक्षाबल। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सोमवार को देर शाम आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। इस बीच आतंकियों ने अनंतनाग में एसओजी कैंप पर हमला किया। हालांकि, इस हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शोपियां जिले के बसकुचन इलाके में पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने संयम बरतते हुए आतंकियों को समर्पण के लिए बार-बार कहा।
विज्ञापन


इसके बाद भी वे नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। रात का समय होने तथा घरों के आपस में सटे होने की वजह से किसी प्रकार के नुकसान से बचने के लिए सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। लाइट के भी प्रबंध किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अनंतनाग के इमामसाहिब इलाके में देर रात आतंकियों ने एसओजी कैंप को निशाना बनाकर फायरिंग की। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया ताकि हमलावरों को धर दबोचा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed