{"_id":"5ef3a37b8ebc3e4328028284","slug":"search-jammu-news-jmu2128748182","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर और बांदीपोरा में घर-घर तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर और बांदीपोरा में घर-घर तलाशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर श्रीनगर के हारवन और बटमालू इलाके के साथ बांदीपोरा के सुंबल में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ हाथ न लगने पर दो जगह ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया। हारवन के जंगलों में सर्च के दौरान सुरक्षाबलों ने हवाई फायरिंग भी की।
जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बटमालू इलाके की न्यू कॉलोनी में बुधवार को एक सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान घरों की भी तलाशी ली गई। कोई सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन स्थगित करना पड़ा।
वहीं श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हारवन में सेना और एसओजी ने सर्च की। आतंकियों को ललकारने के लिए सुरक्षाबलों ने हवाई फायरिंग भी की, लेकिन कुछ नहीं मिला। बता दें, इस इलाके में एक हफ्ते से अभियान चलाया जा रहा है। यहीं सुरक्षाबलों को हथियार भी बरामद हुए थे। सुरक्षाबलों को सूचना मिली है कि आतंकी दक्षिणी कश्मीर से मध्य कश्मीर की ओर मूवमेंट कर सकते हैं। देर शाम खबर लिखे जाने तक अभियान जारी था।
विज्ञापन
बांदीपोरा जिले के सुंबल इलाके में बुधवार सुबह सेना की 134 आरआर, 45 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी ने सोदनारा गांव को घेर लिया। तलाशी में यहां से भी कुछ नहीं मिला। बाद में अभियान स्थगित करना पड़ा।