फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search

पुलवामा, अनंतनाग व बिजबिहाड़ा में चला कासो, घर-घर ली तलाशी

विज्ञापन
search
अनंतनाग। सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह पुलवामा, कुलगाम और बिजबेहरा में कासो चलाया। सूत्रों के मुताबिक इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ बटालियन और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सुबह इलाके की घेराबंदी कर हर घर की तलाशी ली। लेकिन आतंकियों का पता नहीं चला पाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया था हालांकि बाद में आतंकियों का कोई सुराग न लग पाने के कारण उसे स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन

पुलवामा में कई इलाकों में तड़के तलाशी अभियान चलाया जो कई घंटे चला। सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों ने इलाके में पहुंचकर घर-घर की तलाशी ली लेकिन किसी आतंकी की मौजूदगी का पता नहीं चला। बिजबेहरा और कुलगाम में भी कई घंटे तलाशी अभियान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और सुरक्षा बलों ने रामगढ़ में चलाया तलाशी अभियान
रामगढ़। सीमांत क्षेत्र में रामगढ़ से सटे बीएसएफ के बांध के पास सोमवार को सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इसमें एसओजी और सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे। उन्होंने देविका व बसंतर किनारे लगते अग्रिम सीमावर्ती क्षेत्र नर्सरी व अन्य इलाके में तलाशी की, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। इस दौरान एसएचओ चमन गोरखा और एसओजी के अधिकारी अगुवाई कर रहे थे। हथियारों से लैस जवानों को जाते देख लोगों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा बलों ने लोगों को लॉकडाउन में घरों में ही रहने के लिए कहा। दोपहर बाद सुरक्षा बल लौट आए। बता दें कि गत दिवस भी सुरक्षा बलों ने सांबा के बसंतर दरिया किनारे लगते क्षेत्र नदी नालों में तलाशी अभियान चलाया था। इस संबंध में किसी अधिकारी ने गत दिवस कुछ बताया था और न ही आज बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed