फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search in kupwara continues on second day

कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमले के बाद सेना का गहन तलाशी अभियान जारी

Fri, 28 Apr 2017 11:00 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 28 Apr 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
search in kupwara continues on second day
कुपवाड़ा में आपरेशन के दौरान मोर्चे पर जवान - फोटो : फाइल फोटो

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में वीरवार को सेना के कैंप पर आतंकी हमले के बाद से सेना के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना को शक है कि हमले में शामिल एक अन्य आतंकी फरार हो गया है जिसकी तलाश के लिए कैंप के आसपास के जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन



गौरतलब है कि कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर वीरवार सुबह आतंकियों द्वारा हमला किया गया था। इस बाबत जानकारी देते हुए पंजगाम कैंप के सीओ सौरभ जोशी ने बताया कि हमला सुबह साढ़े चार बजे हुआ। 35-40 मिनट तक चली मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकी ढेर किए गए।
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 रायफल, ग्रेनेड, मैग्जीन तथा मैप बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही खाने-पीने की सामग्री भी मिली है, जिस पर पाकिस्तान की मुहर है। इससे माना जा रहा है कि आतंकी पाकिस्तानी हैं। उन्होंने बताया कि हथियारों की बरामदगी से ऐसा लगता है कि हमले में एक अन्य आतंकी भी शामिल रहा है जो मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। इसके लिए आसपास के जंगलों में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे इलाके में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed