फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search continues for the third day in sidhra

आतंकियों की सूचना पर लगातार तीसरे दिन तलाशी

Sat, 12 Mar 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 12 Mar 2016 04:25 PM IST
सार

  • पुलिस ने सीआरपीएफ की मदद से सिद्धड़ा से लेकर नगरोटा तक जंगलों और हाइवे पर गहन तलाशी की। 
  • सुबह सीआरपीएफ और पुलिस ने सिद्दड़ा, नगरोटा, जगती आदि में तलाशी की। वाहनों की जांच के साथ लोगों के पहचान पत्र जांचे गए। 
     

विज्ञापन
search continues for the third day in sidhra

विस्तार

शहर में आतंकियों के होने की सूचना पर लगातार तीसरे दिन बाहरी इलाके सिद्दड़ा में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने सीआरपीएफ की मदद से सिद्धड़ा से लेकर नगरोटा तक जंगलों और हाइवे पर गहन तलाशी की। 

विज्ञापन


बाहरी राज्यों से श्रीनगर आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई। उल्लेखनीय है कि खुफिया एजेंसियों की ओर से अलर्ट जारी कर इनपुट दिए गए हैं कि आतंकी शहर में वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सेना की ओर से भी कहा गया है कि आतंकी हमला कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वीरवार को पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप, नगरोटा सब डिवीजन पुलिस और सीआरपीएफ एवं सेना ने मिलकर अभियान चलाया था। शुक्रवार को सुबह सीआरपीएफ और पुलिस ने सिद्दड़ा, नगरोटा, जगती आदि में तलाशी की। वाहनों की जांच के साथ लोगों के पहचान पत्र जांचे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ भारत भूषण का कहना है कि आतंकियों की सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया। किसी प्रकार की कहीं पर कोई चूक न हो, इसलिए एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों को भी विश्वास में लिया गया है, ताकि उनके क्षेत्र में कोई हलचल होने पर पुलिस को पता चल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed