{"_id":"5d2f87738ebc3e6d080698b5","slug":"sdm-meeting-jammu-news-jmu189553099","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों ने एसडीएम को बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंचों ने एसडीएम को बताई समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की तहसील खौड़ की पंचायतों के सरपंचों तथा पंचों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसडीएम खौड़ से मिला। सरपंचों ने पंचायतों में विकास कराने के लिए आ रही दिक्कतों को लेकर एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर को बताया।
सरपंचों ने बताया कि खौड़ तहसील की सीमावर्ती पंचायत देरियां, पगांली, हमीरपुर सिदड़, मट्टू तथा सैंथ में आदि के लोग बिजली समस्या से बेहद परेशान हैं। बिजली की लो.वोलटेज है और दो. दो दिन बिजली बन्द रहती है। बिजली के रिसीविंग स्टेशन खौड़ के ट्रांसफार्मर की क्षमता 6.3 एमवीए है, जिसको हटाकर 12 एमवीए किया जाए, ताकि लो वोल्टेज से निजात मिल सके। इस मौके पर पंचायतों में आ रही अन्य दिक्कतें, जिसमें नहरों में पानी की कमी, अपर कोटमेरा के लोगों को पानी की आ रही समस्या के मसले को हल किया जाए। ब्लाक विकास विभाग खौड़ से पंचायतों के विकास के लिए बीडीओ की तरफ से अनदेखी करने तथा सरपंचों का सहयोग नहीं करने का भी सरपंचों ने आरोप लगाया। नये राशन कार्ड बनाने की भी मांग की। सामोआ पंचयात के लोगों की जो जमीन सेना के अधीन है उसका जल्द मुआवजा किसानों दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पंचायत पगांली के सरपंच पठान सिंह कर रहे थे तथा इस अवसर पर भाजपा मंडल खौड़ के प्रधान जीएस चिब भी उपस्थित रहे।